Thursday, 4 September 2014

आई.बी.पी.एस. - आर.आर.बी. 2014 - हिंदी भाषा

निर्देश (1-10): निचे दिए गए गद्यांशों में से कुछ शब्द निकाल दिए गए हैं l ये शब्द हर रिक्त स्थान के लिए दिए गए विकल्पों में शामिल हैं l गद्यांशों को पढिये और उनका विषय समझिये l तब दिए गए विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए और तदनुसार सही उत्तर दीजिये –


भारतीय राष्ट्रीयता कि अभिवृद्धि के लिए अंग्रेजी के स्थान पैर हिंदी को प्रतिष्ठित करने का प्रस्ताव सर्वप्रथम बंगला विद्वानों ने रखा था l बंगला के महानुभावो ने यह प्रस्ताव इसलिए नहीं किया कि उस समय बांगला साहित्य इतना ..... (1) .... हो चुका था कि उसके मंदिर का ..... (2).... अन्य भाषाओके मंदिरों के मध्य निजी ….. (3) …. लिए हुए चमक रहा था l बंगीय …. (4)…. ने हिंदी भाषा को इतना महत्व इसकी  ….. (5)…. विशेषताओ के कारण नहीं दिया था l अपने …. (6)… को दबाकर अपनी भाषिक साहित्य श्रेष्ठता को ….. (7)…. करके उन्होंने हिंदी का इसलिए …. (8)….. किया था क्यूंकि देश में इस भाषा के .... (9) … कि संख्या अधिक होने के कारण इसे ….. (10)…. बनाने का कार्य उनकी दृष्टि में अपेक्षाकृत अल्प श्रम-साध्य था l कितने महान थे वे लोग, जिनके ह्रदय मैं राष्ट्रीयता के इतने श्रेष्ट भाव थे और जो राष्ट्र पुरुष के मह्व्यक्तित्व कि स्थापना करने के लिए अपने अहंभाव को दबा लेते थे l
1.        
(1) विपन्न            
 (2) विशद
 (3) समृद्ध            
 (4) संवृत           
 (5) इनमें से कोई नहीं


2.        

(1) कंगूरा             
 (2) कंचन
 (3) कुलिश                  
 (4) कलश          
 (5) इनमें से कोई नहीं

3.        

(1) वेशष्टय           
 (2) वैविध्या 
 (3) वेचित्रया           
 (4) विशेस्य         
 (5) इनमें से कोई नहीं

4.        

(1) मुनीश्वरों          
 (2) महिषियों
 (3) मनीषियों          
 (4) मनीषाओ        
 (5) इनमें से कोई नहीं

5.        

(1) वैचारिक           
 (2) साहित्यक
 (3) सांस्कृतिक         
 (4) आलंकारिक            
 (5) इनमें से कोई नहीं

6.       

(1) व्यक्तित्व          
 (2) स्वामित्वा
 (3) स्वतत्व           
 (4) चरित्र          
 (5) इनमें से कोई नहीं

7.     
   
(1) विज्ञापित          
 (2) विश्रुत
 (3) विस्मित्व         
 (4) आलंकारिक            
 (5) इनमें से कोई नहीं

8.        

(1) विवर्ण             
 (2) वारण
 (3) वरुण            
 (4) वरण           
 (5) इनमें से कोई नहीं

9.        

(1) शुभचिंतको         
 (2) प्रशंसको
 (3) प्रयोकताओ         
 (4) अध्येताओ       
 (5) इनमें से कोई नहीं

10.    

(1) राजभाषा          
 (2) राष्ट्रभाषा
 (3) उप भाषा          
 (4) मानक भाषा     
 (5) इनमें से कोई नहीं

निर्देश (11-15): निचे कुछ वाक्यांश या शब्द समूह दिए गए हैं और उसके बाद पांच ऐसे शब्द दिए गए हैं जो एक ही शब्द में वाक्यांश का या उस शब्द समूह का अर्थ प्रकट करते हैं l आपको पता लगाना है कि कौन-सा शब्द वाक्यांश का सही अर्थ प्रकट करता है l उस विकल्प कि संख्या ही आपका उत्तर है l 


11.     जिसका भेदन न किया जा सके

 (1) सम्पूर्ण            
 (2) अभेद्य
 (3) अविभक्त          
 (4) अखंड          
 (5) इनमें से कोई नहीं

12.     जिस तक न पहुंचा जा सके

 (1) अगम्य           
 (2) अधिगम्य
 (3) गम्य            
 (4) अनुग्य          
 (5) इनमें से कोई नहीं

13.     जो किसी भी पक्ष में न हो

 (1) विपक्षी                  
 (2) तटस्थ 
 (3) निरपेक्ष            
 (4) पक्षहीन         
 (5) इनमें से कोई नहीं

14.     जो बिल्कुल नष्ट हो गया हो

 (1) ध्वस्त            
 (2) भ्रस्ट
 (3) खंडित            
 (4) टूटना          
 (5) इनमें से कोई नहीं

15.     पाप करने के बाद स्वयं दंड पाना

 (1) पश्चाताप          
 (2) प्रायश्चित
 (3) प्रताड़ना           
 (4) (1) और (2) दोनों
(5) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर:
1. 3
2. 4
3. 1
4. 3
5. 2
6. 3
7. 4
8. 4
9. 3
10. 2
11. 2
12. 1
13. 2
14. 1
15. 2

No comments:

Post a Comment